फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्य अपने बूते कर रहा है विकास : राबड़ी

राज्य अपने बूते कर रहा है विकास : राबड़ी

बिहार का विकास नहीं होने के लिए केन्द्र सरकार दोषी है। केन्द्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। इंदिरा आवास में कटौती कर दी। यहां जो भी विकास हो रहा है, राज्य सरकार अपने बूते कर रही...

राज्य अपने बूते कर रहा है विकास : राबड़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार का विकास नहीं होने के लिए केन्द्र सरकार दोषी है। केन्द्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। इंदिरा आवास में कटौती कर दी। यहां जो भी विकास हो रहा है, राज्य सरकार अपने बूते कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ये बातें विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर हो रही चर्चा के दौरान कही। कहा कि शराबबंदी से गरीबों को लाभ है। महिलाएं खुश हैं। आमदनी बढ़ रही है और देश के मुकाबले बिहार की विकास दर भी अधिक है। कहा कि सड़क और पुल निर्माण में तीन गुना निवेश बढ़ा है। बिजली की उपलब्धता अधिक हुई है, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में घोटाला अधिक हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें