फोटो गैलरी

Hindi Newsभागलपुर जिले में खुलेंगी बैंकों की 43 नई शाखा

भागलपुर जिले में खुलेंगी बैंकों की 43 नई शाखा

भागलपुर जिले में इस साल बैंकों की 43 नई शाखाएं खुलेंगी। ये शाखाएं 24 बैंकों द्वारा खोली जाएंगी। बिहार ग्रामीण बैंक सर्वाधिक नौ पंचायतों में नौ शाखा खोलेगा। पीएनबी तीन शाखा खोलेगा। शुक्रवार को जिला...

भागलपुर जिले में खुलेंगी बैंकों की 43 नई शाखा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Jun 2016 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर जिले में इस साल बैंकों की 43 नई शाखाएं खुलेंगी। ये शाखाएं 24 बैंकों द्वारा खोली जाएंगी। बिहार ग्रामीण बैंक सर्वाधिक नौ पंचायतों में नौ शाखा खोलेगा। पीएनबी तीन शाखा खोलेगा। शुक्रवार को जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

24 बैंकों के अफसरों के साथ डीडीसी अमित कुमार ने जिले में वित्तीय लेनदेन की समीक्षा की। अब पांच हजार की आबादी पर एक नई शाखा खुलेगी। जिले की कुल आबादी 30 लाख से अधिक है। जून में 10 नई शाखा का शुभारंभ हो जाएगा। जिले का इस्माइलपुर प्रखंड ऐसा प्रखंड है जहां 50 हजार की आबादी रहने के बाद भी बैंक की महज एक शाखा विधायक गोपाल मंडल के गांव परबत्ता में हैं। शेष इलाके में बैंक की शाखा नहीं है। 

समीक्षा के दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज को सबसे खराब आंका गया। इस बैंक के किसी प्रतिनिधि ने बैठक में भाग भी नहीं लिया। डीडीसी अमित कुमार ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति एवं कामकाज में बरती जा रही लापरवाही के विरुद्ध रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को लिखने का निर्णय लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें