फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला थाने के कम्प्यूटर रूम को बना दिया विश्रामकक्ष

महिला थाने के कम्प्यूटर रूम को बना दिया विश्रामकक्ष

गांधी मैदान के महिला थाने में लगे कम्प्यूटर रूम का इस्तेमाल विश्राम व ड्रेस रूम के तौर पर किया जा रहा है। कम्प्यूटर इसलिए लगे थे कि महिला पुलिसकर्मी मेल चेक करने संग नई जानकारियों से अपटूडेट रहेंगी।...

महिला थाने के कम्प्यूटर रूम को बना दिया विश्रामकक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Jun 2015 11:37 AM
ऐप पर पढ़ें

गांधी मैदान के महिला थाने में लगे कम्प्यूटर रूम का इस्तेमाल विश्राम व ड्रेस रूम के तौर पर किया जा रहा है। कम्प्यूटर इसलिए लगे थे कि महिला पुलिसकर्मी मेल चेक करने संग नई जानकारियों से अपटूडेट रहेंगी। थाने से जुड़े डाटा ऑनलाइन रहेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
फिलहाल ड्य़ूटी पर तैनात महिला पदाधिकारी इस रूम में आराम फरमाती हैं और उनके सामान यहां रखे रहते हैं। यहां लगाए गए कम्प्यूटरधूल फांक रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़: महिला थाने में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वरीय अधिकारियों को चकमा देने के लिए महिला पदाधिकारी इन कैमरे को ऑफ कर देती हैं। सूत्रों की मानें तो महिला पदाधिकारी ड्य़ूटी से गायब रहने पर कैमरे को ऑफ कर देती हैं। पूर्व एसएसपी मनु महाराज ने कैमरा बंद रखने पर महिला थानाध्यक्ष को फटकार भी लगायी थी।

वीडियों कॉफ्रेंसिंग बंद: तात्कालीन एसएसपी को भी शिकायत मिली थी कि थाने में महिला फरियादियों की शिकायत सुने बिना ही फटकार लगाकर भगा दिया जाता था। इस देखते हुए वीडियो कॉफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू हुई थी। यह व्यवस्था छह महीने बाद ही बंद हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें