फोटो गैलरी

Hindi Newsआतंकवाद के खिलाफ हम केंद्र के साथ : नीतीश

आतंकवाद के खिलाफ हम केंद्र के साथ : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम केन्द्र सरकार के साथ हैं। जो भी वाजिब कदम उठाना चाहिए, केन्द्र सरकार उठा रही है। सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी था। इस मामले पर देश एकजुट...

आतंकवाद के खिलाफ हम केंद्र के साथ : नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Oct 2016 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम केन्द्र सरकार के साथ हैं। जो भी वाजिब कदम उठाना चाहिए, केन्द्र सरकार उठा रही है। सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी था। इस मामले पर देश एकजुट है।

मुख्यमंत्री सोमवार को चिड़ियाखाना में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बारामुला आतंकी हमले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर आतंकी घटना लगातार हो रही हैं। कौन यह सब करा रहा है, सबको मालूम है। इन घटनाओं से हमें बेचैन नहीं होना चाहिए। हमें सचेत रहने की जरूरत है। बहुत अधिक चिंता में हमें नहीं जाना चाहिए। हमारी फौज के पास इतनी शक्ति है कि वे आतंकियों से निपट लेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आतंकवाद के मामले पर राजनीतिक बयानबाजी बिल्कुल ही नहीं होनी चाहिए। आतंकी गतिविधियां वे लोग बंद नहीं करेंगे, इसलिए हमें चौकस रहना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें