फोटो गैलरी

Hindi Newsरद्दी कागज से कृतियां बनाएं और कमाएं पैसे

रद्दी कागज से कृतियां बनाएं और कमाएं पैसे

वेस्ट पेपर मैनजमेंट कैंप शुरू हो गया है। यानी अब पटना के बच्चे रद्दी कागजों से खूबसूरत कृतियां बनाएंगे और चाहेंगे तो भविष्य में पैसे भी कमाएंगे। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के बेली रोड स्थित कार्यालय...

रद्दी कागज से कृतियां बनाएं और कमाएं पैसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Jun 2015 10:08 AM
ऐप पर पढ़ें

वेस्ट पेपर मैनजमेंट कैंप शुरू हो गया है। यानी अब पटना के बच्चे रद्दी कागजों से खूबसूरत कृतियां बनाएंगे और चाहेंगे तो भविष्य में पैसे भी कमाएंगे। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के बेली रोड स्थित कार्यालय परिसर में इस समर कैंप की शुरुआत हो गई है। बिहार ललित कला अकादमी के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद बादल ने दीप जलाकर इस कैंप का उद्घाटन किया। नेशनल अवार्डी शरद कुमार अब लगातार 18 जून तक रद्दी कागजों से तरह-तरह की चीजें बनाना सीखाएंगे।
 
कैसे बनाएंगे, कैसे कमाएंगे
पहले दिन शरद कुमार ने बताया कि रद्दी कागज से एक नहीं सैकड़ों तरह की कृतियां बना सकते हैं। जैसे पेपर को गला कर हाथी, घोडे़ सहित तमाम खिलौने बना सकते हैं। दूसरी तरफ रद्दी पेपर से रोलिंग करके पाइप, पेपरमैट, डिजाइनर लिफाफा, ग्रिटिंग कार्ड सहित तमाम चीजें बना सकते हैं। उदाहरण स्वरूप उन्होंने समझाया- एक अखबार हम तीन रुपए में खरीदते हैं। एक-दो घंटे पढ़ने के बाद उसे रद्दी के रूप में रख देते हैं। अगर उसे कबाड़वाले को बेचेंगे तो मुश्किल से 50-60 पैसा मिलेगा, लेकिन उसी पेपर से अगर हम पेपरमैट बना दें और गिफ्ट शो रूम को बेच दें तो आराम से 50 रुपया कमा लेंगे। इस तरह पहले दिन वेस्ट पेपर मैनजमेंट के महत्व पर शरद कुमार ने विस्तार से बताया। पहले दिन 30 छात्र इस नि:शुल्क कैंप में शामिल हुए।

यह अच्छी शुरुआत है: बादल
आनंदी प्रसाद बादल
- यह एक अच्छी शुरुआत है। ऐसी कला को और अधिक विस्तार देने की जरूरत है। इसे रोजगार से जोड़ना बेहद जरूरी है। विजय प्रकाश ने कहा कि एक बेहतरीन वर्कशॉप की शुरुआत हुई है। यह वर्कशॉप सदाकत आश्रम में भी करना चाहिए, क्योंकि एक दौर में यहां पेपर इंडस्ट्री थी। इस मौके पर प्रो. श्याम शर्मा, मिलन दास, अमरेश, पिंटू कुमार, संजय कुमार, इंद्रदेव भारती, नंदन कुमार, ममता केशरी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें