फोटो गैलरी

Hindi Newsएचपी ने रघुवर के सामने रखी स्मार्ट सिटी विकास की रूपरेखा

एचपी ने रघुवर के सामने रखी स्मार्ट सिटी विकास की रूपरेखा

मुख्यमंत्री रघुवर दास की अमेरिका यात्रा का दूसरा दिन भी बेहद सकारात्मक रहा। मुख्यमंत्री और उनके साथ गए अधिकारियों ने सैन फ्रांसिस्को में मशहूर कंपनी ह्यूलेट पैकार्ड (एचपी) और सिसको के मुख्यालय का...

एचपी ने रघुवर के सामने रखी स्मार्ट सिटी विकास की रूपरेखा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Sep 2016 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास की अमेरिका यात्रा का दूसरा दिन भी बेहद सकारात्मक रहा। मुख्यमंत्री और उनके साथ गए अधिकारियों ने सैन फ्रांसिस्को में मशहूर कंपनी ह्यूलेट पैकार्ड (एचपी) और सिसको के मुख्यालय का दौरा किया। दोनों कंपनियों के अधिकारियों से झारखंड में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत की। इस दौरान एचपी ने झारखंड में स्मार्ट सिटी के विकास की रूपरेखा पेश की।

एचपी के अमित शाह ने झारखंड के प्रतिनिधि मंडल के सामने स्मार्ट सिटी, विकास और एचपीई की कार्य योजना का प्रेंजेंटेशन दिया। कंपनी के निवेश प्रस्ताव और योजना पर चर्चा के बाद सीएम और उनके दल को कंपनी के प्रतिनिधि माइक मोरे ने सीडीसी टूर कराया। इस मौके पर कंपनी कार्ल चाऊ भी थे। सरकार और एचपी कंपनी के बीच टेली एजुकेशन, आइटी सुसज्जित प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए करार हुआ था। इस पर भी चर्चा हुई और भविष्य में निवेश के लिए भी चर्चा हुई।

परिभ्रमण के क्रम में प्रश्नोत्तर सत्र में बोलते हुए सीएम ने कहा कि अमेरिका दौरे का उद्देश्य झारखंड में निवेश को बढ़ावा देना है। निवेशकों के लिए खनिज और मानव संपदा में संपूर्ण झारखंड में अपार संभावनाएं हैं। मेक इन इंडिया का अहम अंग झारखंड निवेशकों के निवेश, उनकी सुरक्षा, सुविधा और विकास के लिए कटिबद्ध है। देश की 40 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड में है। उन्होंने उद्योगपतियों को झारखंड आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार तत्परता के साथ निवेशकों के साथ रहेगी और विकास यात्रा में साझेदार रहेगी।

एचपी के बाद सीएम सेंहोस स्थित सिस्को कंपनी के मुख्यालय गए। कंपनी के साथ अन्य क्षेत्र में करार की संभावनाओं पर चर्चा की। यह कंपनी झारखंड सरकार के साथ पहले भी एमओयू कर चुकी है, जिसमें पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेजों में नेटवर्किंग प्रशिक्षण शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें