बिहार में 1519 पदों पर जल्द होगी बहाली, कैबिनेट का फैसला
राज्य सरकार जून से लागू हो रहे बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के तहत कुल 1233 पदों पर संविदा बहाली करेगी। मिशन में ये नियुक्तियां मुख्यालय,...

राज्य सरकार जून से लागू हो रहे बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के तहत कुल 1233 पदों पर संविदा बहाली करेगी। मिशन में ये नियुक्तियां मुख्यालय, विभाग, प्रमंडल, जिला और अनुमंडल स्तर पर होंगी।
इसके लिए सरकार ने 1233 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिववालय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने दी। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि एक्ट को सही तरीके से अमल में लाने के लिए 286 स्थाई पदों का भी सृजन किया गया है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक स्थाई और संविदा पर होने वाली दोनों तरह की नियुक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग के तहत होंगी। इनमें कुछेक को छोड़कर सभी नियुक्तियां बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की होगी।
संविदा पर होगी नियुक्ति
पद संख्या
1. अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी
पे-बैंड 15,600-39,100, ग्रेड पे 7600 38
2. अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी
पे-बैंड 9300-34,800, ग्रेड पे 5400 101
3. मुख्यालय स्तर पर विशेष कार्य पदाधिकारी
पे-बैंड 9300-34,800, ग्रेड पे 5400 04
4. मुख्यालय स्तर पर (बिहार सचिवालय सेवा)सहायक
पे-बैंड 9300-34,800, ग्रेड पे 4600 04
5. आशुलिपिक ग्रेड-॥। (मूल कोटि)अनुमंडल-जिला कार्यालय
पे-बैंड 5200-20,800, ग्रेड पे 2400 139
बिजली कंपनी में 417 पदों पर नियुक्ति
पटना। बिजली कंपनी में 417 पदों पर बहाली होगी। इसमें 267 इंजीनियर, 52 एकाउंट्स ऑफिसर व 98 आईटी मैनेजर शामिल हैं। सहायक विद्युत अभियंता के 218, सहायक अभियंता सिविल में 24, मैकेनिकल में 18, इलेक्ट्रॉनिक्स में 7 व एकाउंट्स ऑफिसर के 52 पदों के लिए भी आवेदन मांगा गया है। उम्र न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष है। तीन साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद सेवा स्थाई होगी। 11 से 30 अप्रैल तक कंपनी के वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है।