फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा की हार पर आडवाणी के घर फूटेंगे पटाखे: संजय

भाजपा की हार पर आडवाणी के घर फूटेंगे पटाखे: संजय

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि आठ नवंबर को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर पटाखे फूटेंगे। उस दिन उनका जन्मदिन भी है और उसी दिन जीवन के अंतिम पड़ाव पर उन्हें परेशान...

भाजपा की हार पर आडवाणी के घर फूटेंगे पटाखे: संजय
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Oct 2015 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि आठ नवंबर को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर पटाखे फूटेंगे। उस दिन उनका जन्मदिन भी है और उसी दिन जीवन के अंतिम पड़ाव पर उन्हें परेशान करने वाले अमित शाह और नरेंद्र मोदी की हार होगी। उस दिन बिहार की जनता ये तय कर देगी कि जुमलेबाजी से लोगों को नहीं जीता जा सकता है। उसके लिए बेहतर कर्म भी करने होते हैं।

उन्होंने अमित शाह से सवाल किया है कि क्या वह आठ नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे? साथ ही कहा है कि हमें नहीं लगता कि वह ऐसा करेंगे, क्योंकि गैर जिम्मेदार इंसान हैं। वह देश के पहले ऐसे किसी पार्टी के अध्यक्ष हैं, जिनको तड़ीपार किया जा चुका है। भारत सरकार के दबाव में सीबीआई ने मामले की अपील नहीं की अन्यथा अमित शाह आज सलाखों के पीछे होते। 

अमित शाह बिहार के कई लोगों को कुख्यात कहते हैं लेकिन इनसे बड़ा कुख्यात देश में कोई नहीं है। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही पहले लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अलग-थलग किया। फिर अपने मुताबिक पूरे भाजपा में लोगों को पद दिया। वह तानाशाह के सटीक उदाहरण हैं। आरएसएस की शाखा में ये कहा जाता है कि वहां चाल, चरित्र और चेहरा विकसित किया जाता है। अमित शाह का निर्माण भी किसी शाखा में हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें