फोटो गैलरी

Hindi Newsलालू-नीतीश के आने से होगा जंगलराज के साथ दंगलराजः राजनाथ

लालू-नीतीश के आने से होगा जंगलराज के साथ दंगलराजः राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह ने कहा है कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो जंगलराज के साथ दंगल राज का आतंक होगा। महागठबंधन के दोनों नेता लालू और नीतीश एक साथ नहीं रह सकते। दोनों में दंगल...

लालू-नीतीश के आने से होगा जंगलराज के साथ दंगलराजः राजनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Oct 2015 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह ने कहा है कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो जंगलराज के साथ दंगल राज का आतंक होगा। महागठबंधन के दोनों नेता लालू और नीतीश एक साथ नहीं रह सकते। दोनों में दंगल होना तय है। इसका खामियाजा सूबे के लोगों को भुगतना पड़ेगा।

श्री सिंह घोड़ासहन में एनडीए प्रत्याशी पवन जायसवाल के पक्ष में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।उन्होंने कहा कि 2010 के चुनाव में भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ने के बाद मिली सफलता से नीतीश कुमार को भ्रम हो गया कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी है।लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में इनका सफाया हो गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 40 और लालू -नीतीश की 24 वर्षों तक बिहार में सरकारें रहीं।इसके बाद भी बिहार विकास के मामले में सबसे अधिक पिछड़ा हुआ है।ये हर मोर्चे पर फेल साबित हुए हैं।गृह मंत्री ने कहा कि अपनी नाकामयाबियों पर पर्दा डालने के लिए ये अनाप शनाप बोल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।लेकिन इस चुनाव में जनता इनकी बातों में नही आनेवाली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें