फोटो गैलरी

Hindi Newsजंगलराज का अगाज थी रैली: रामविलास

जंगलराज का अगाज थी रैली: रामविलास

लोजपा प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि महागठबंधन की रैली जंगलराज का अगाज थी। जिस तरह से महिलाओं और किन्नरों को नचाया जा रहा था, उसे जनता समझ रही है। लालू प्रसाद को किस हैसियत से...

जंगलराज का अगाज थी रैली: रामविलास
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 31 Aug 2015 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

लोजपा प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि महागठबंधन की रैली जंगलराज का अगाज थी। जिस तरह से महिलाओं और किन्नरों को नचाया जा रहा था, उसे जनता समझ रही है। लालू प्रसाद को किस हैसियत से सबसे अंत में भाषण देने का मौका दिया गया। रैली पूरी तरह से फ्लाप थी। यह तय है कि राज्य में एनडीए की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी।

पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मे श्री पासवान ने कहा कि रैली में नीतीश कुमार अपराध का आंकड़ा दे रहे थे। उन्हें पता नहीं है क्या कि बिहार में हर रोज 18 लोगों का अपहरण हो रहा है। नरेन्द्र मोदी के 14 महीने में हिसाब मांगने लगे लेकिन नीतीश कुमार को भी अपने 10 साल के काम को बताना चाहिए। गंगा पर एक पुल तो वह बना नहीं सके। पुल और सड़क उनकी प्राथमिकता में नहीं है। वह केवल म्यूजियम बनाना चाहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें