फोटो गैलरी

Hindi NewsMLC चुनाव: जब्त हुए 13 देसी पिस्तौल, पांच कट्टा, 142 कारतूस, 2 सिलेंडर बम, 16 मैगजीन

MLC चुनाव: जब्त हुए 13 देसी पिस्तौल, पांच कट्टा, 142 कारतूस, 2 सिलेंडर बम, 16 मैगजीन

विधान परिषद चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वॉयड द्वारा अबतक 15 मामले दर्ज किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के कार्यालय के अनुसार अबतक 13 देसी पिस्तौल,...

MLC चुनाव: जब्त हुए 13 देसी पिस्तौल, पांच कट्टा, 142 कारतूस, 2 सिलेंडर बम, 16 मैगजीन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jul 2015 08:52 AM
ऐप पर पढ़ें

विधान परिषद चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वॉयड द्वारा अबतक 15 मामले दर्ज किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के कार्यालय के अनुसार अबतक 13 देसी पिस्तौल, पांच कट्टा, 142 कारतूस, 02 सिलेंडर बम, 16 मैगजीन, सात मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल, चार मोबाइल बैट्री, 1420 लीटर देसी शराब, छह किलोग्राम गांजा, नगद 4300  एवं सात बोरा महुआ जब्त किया गया है।

राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित : चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय में राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह मतदान की समाप्ति तक कार्य करता रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष में कोई भी व्यक्ति मतदान से जुड़ी शिकायत एवं सूचनाओं को दर्ज करा सकता है। 

मतदान केंद्रों पर होगी विडियोग्राफी : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर विडियोग्राफी करायी जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने बताया कि  उम्मीदवारों के खर्च पर नियंत्रण व नकद के परिचालन पर निगरानी रखने को प्रत्येक चुनाव क्षेत्र में तीन फ्लाइंग स्क्वॉयड रखने का निर्देश दिया गया है। प्रेक्षकों को भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

यहां कर सकते हैं शिकायत
नियंत्रण कक्ष का नंबर : 0612-2215978
फैक्स नंबर 0612-2215611 है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें