फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़34 सीटों पर सीधे सामने हैं पुराने दोस्त आज के दुश्मन

34 सीटों पर सीधे सामने हैं पुराने दोस्त आज के दुश्मन

तीसरे चरण का चुनाव भाजपा के लिए बहुत अहम है। आज 50 सीटों में से भाजपा ने 34 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं ज​बकि बाकी सीटों पर राजग के दूसरे साथी हैं। वहीं महागठबंधन से सबसे ज्यादा राजद 25...

34 सीटों पर सीधे सामने हैं पुराने दोस्त आज के दुश्मन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Oct 2015 06:54 AM
ऐप पर पढ़ें

तीसरे चरण का चुनाव भाजपा के लिए बहुत अहम है। आज 50 सीटों में से भाजपा ने 34 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं ज​बकि बाकी सीटों पर राजग के दूसरे साथी हैं। वहीं महागठबंधन से सबसे ज्यादा राजद 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जदयू 18 जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

अगर 2010 के चुनाव से देखें तो इस बार 43 सीटों पर पुराने दोस्त अब कट्टर दुश्मन की तरह चुनाव मैदान में हैं। यानी 2010 में जब भाजपा और जदयू एक थे तो दोनों ने मिलकर यहां से 43 सीटें निकाली थीं जिनमें से 23 जदयू और 20 भाजपा की थीं। सात सीटें राजद के पास थीं।

2010 का ये था हाल
जदयू: 23 इनमें सारण में 4, वैशाली में 5, पटना में 5, नालंदा में 6, बक्सर में 2, भोजपुर में एक

भाजपा: 20 इनमें सारण में 4, वैशाली में 3, पटना में 6, नालंदा में एक, बक्सर में 2 और भोजपुर में 4

राजद: 7 इनमें से सारण में दो, पटना में तीन, भोजपुर में दो