फोटो गैलरी

Hindi Newsजनभागीदारी अभियान से भाजपा के पेट में दर्द: नीतीश कुमार

जनभागीदारी अभियान से भाजपा के पेट में दर्द: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि नीति निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के अभियान ‘बढ़ा चला बिहार, बिहार 2025’ से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। बिहार के लिए विजन...

जनभागीदारी अभियान से भाजपा के पेट में दर्द: नीतीश कुमार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Jun 2015 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि नीति निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के अभियान ‘बढ़ा चला बिहार, बिहार 2025’ से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। बिहार के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का यह अभियान कहीं से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। भाजपा चोर दरवाजे से इस अभियान को रोकना चाहती है। मालूम हो कि इस अभियान के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा था।

मुख्यमंत्री एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित जदयू के राजनैतिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा के लोग जितना बोलते हैं, उतना करते नहीं है। वहीं मैंने जो कहा वह किया। केंद्र में भाजपा की सरकार आने से इतना जरूर हुआ कि तीन-चार पूंजीपतियों की संपत्ति में इजाफा हो गया। हमारे कार्यकर्ता लोगों से यह पूछें कि काला धन आया क्या? रोजगार उपलब्ध कराने वाले वादे का क्या हुआ? भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इमरजेंसी के संबंध में जो बात कही है, उस नजरिए को समझना होगा। जंगल राज की बात कह लोगों को भ्रमित करना चाहती है भाजपा। जबकि वास्तविक स्थिति है कि यहां लोगों के मन से भय खत्म हो गया है। हमारे कार्यकर्ता इच्छा शक्ति और संकल्प के साथ संगठित होकर लोगों के बीच प्रचार अभियान चलाएं। इस ऊर्जा व शक्ति को व्यवस्थित करना है। लोगों को बताएं कि हमारी सरकार ने न्याय के साथ विकास किया है। सम्मेलन को जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें