फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश कुमार को हाथोंहाथ ले रही है जनता: संजय सिंह

नीतीश कुमार को हाथोंहाथ ले रही है जनता: संजय सिंह

जेडीयू मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि जनता ने नीतीश कुमार में विश्वास जताया था। इस बार भी उसी विश्वास के लिए वे दस्तक दे रहे हैं। लोग उन्हें हाथोंहाथ ले रहे हैं। भाजपा व नरेंद्र मोदी की तरह...

नीतीश कुमार को हाथोंहाथ ले रही है जनता: संजय सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Jul 2015 10:13 AM
ऐप पर पढ़ें

जेडीयू मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि जनता ने नीतीश कुमार में विश्वास जताया था। इस बार भी उसी विश्वास के लिए वे दस्तक दे रहे हैं। लोग उन्हें हाथोंहाथ ले रहे हैं। भाजपा व नरेंद्र मोदी की तरह जदयू हवाबाजी नहीं कर रहा है।

सिंह ने भाजपा नेता सुशील मोदी से कहा है कि नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उसी के आधार पर प्रचार हो रहा है। बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने तो लोकसभा चुनाव में लोगों को सब्जबाग दिखाया था। 14 महीने बाद भी लोग याद करते हैं कि किस तरह से बिहार में आकर विशेष राज्य का दर्जा देने, काला धन लाने, बेरोजगारी दूर करने का वादा उन्होंने किया था और किया कुछ भी नहीं। नीतीश कुमार ने बिहार में गुड गवर्नेंस के साथ आमजन को अधिकार दिया है, जिसका आज यदि प्रचार हो रहा है, तो इसमें झूठ कहां है? जेडीयू के 10 हजार कार्यकर्ता एक करोड़ लोगों के घर जाएंगे। तीन करोड़ से सीधा संवाद होगा, यह देखकर मोदी परेशान हैं। उन्होंने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। जेडीयू का प्रचार देख बीजेपी नेताओं के चेहरे पर हताशा व निराशा है। सुशील मोदी जिस तरह से बीजेपी को अपनी राह पर ले चलने की कोशिश में हैं, उससे पार्टी को विलाप करना पड़ जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें