फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम के कामकाज से अंसतुष्ट दिखे लोग

नगर निगम के कामकाज से अंसतुष्ट दिखे लोग

राष्ट्रीय चेतना दल के महानगर अध्यक्ष राजेश जी के नेतृत्व में कई वार्डों का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोग नगर निगम के कामकाज से आक्रोशित दिखे। लोगों का कहना था कि निगम सिर्फ टैक्स लेने के लिए...

नगर निगम के कामकाज से अंसतुष्ट दिखे लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय चेतना दल के महानगर अध्यक्ष राजेश जी के नेतृत्व में कई वार्डों का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोग नगर निगम के कामकाज से आक्रोशित दिखे। लोगों का कहना था कि निगम सिर्फ टैक्स लेने के लिए ही बैठा है। लोगों को सुविधा कुछ नहीं मिल पाता है।

पार्टी अध्यक्ष विशाल सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 70 साल बाद भी नगर निगम अपनी बिल्डिंग नहीं बना पाया है। नागरिक सुविधा देने में भी वह पीछे है। उन्होंने समाहरणालय परिसर में हुई घटना की भी निंदा की।

इस मौके पर मो. आजम, दयाराम मंडल, वीरेंद्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार मंडल, मो. इम्तियाक, वीवी वानो, अरुण साह, मुकेश पाण्डेय, सुशील साह, समीर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें