फोटो गैलरी

Hindi Newsरेप के बाद शादी का झांसा दे यौन शोषण, नाबालिग को बनाया गर्भवती

रेप के बाद शादी का झांसा दे यौन शोषण, नाबालिग को बनाया गर्भवती

कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी लड़के ने पहले नाबालिक लड़की का किया रेप फिर शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता ने अपनी...

रेप के बाद शादी का झांसा दे यौन शोषण, नाबालिग को बनाया गर्भवती
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी लड़के ने पहले नाबालिक लड़की का किया रेप फिर शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ पड़ोस के ही अरमान ने पहले दुष्कर्म किया। फिर शादी का प्रलोभन देकर कई बार यौन शौषण किया।

गर्भवती होने के बाद जब पीड़िता ने शादी करने के लिए आरोपी से कहा तो वह गर्भपात करवाने के लिए दबाब डालने लगा। इसके बाद आरोपी ने लड़की को धोखा देकर किसी अन्य लड़की से शादी कर लिया। वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में सो रही थी। पिता रिक्शा चलाने के लिए बाहर गये हुए थे। इसी बीच पड़ोस के मो अरमान घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद आरोपी ने उससे कहा कि घटना की जानकारी किसी को नहीं देना कुछ दिन बाद शादी कर लेंगे।

ज्यादा रोने पर आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर पिता को हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि अरमान उसे शादी का लालच देकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई और इसकी जानकारी आरोपी अरमान को दी तो उसने गर्भपात कराने के लिए दवा लाकर खाने के लिए दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता का आरोप है कि वह दवा खाने का विरोध करती रही। आरोपी उससे शादी करने का प्रलोभन देता रहा।

एक दिन पता चला कि उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने कहा कि लिखित आवेदन के आलोक में आरोपी अरमान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें