फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस रेड में 10 से अधिक घटनाओं में वांछित 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

पुलिस रेड में 10 से अधिक घटनाओं में वांछित 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दो हार्डकोर माओवादी सुरेन्द्र यादव उर्फ़ सूलो दा एवं कारू मरांडी को अपनी गिरफ्त में ले लेने में कामयाब रही है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी जयंतकांत ने...

पुलिस रेड में 10 से अधिक घटनाओं में वांछित 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 Dec 2016 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दो हार्डकोर माओवादी सुरेन्द्र यादव उर्फ़ सूलो दा एवं कारू मरांडी को अपनी गिरफ्त में ले लेने में कामयाब रही है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी जयंतकांत ने बताया कि उक्त गिरफ्तारी जमुई बांका बार्डर पर छापेमारी के दौरान किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अभी भी संयुक्त छापेमारी की जा रही है।

पुलिसिया सूत्रों की मानें तो इस क्रम में एक मुकाम पर पुलिस का माओवादियो के साथ आमना-सामना भी हुआ है किन्तु पक्की सूचना और पुख्ता तैयारियों के साथ पहुंचे पुलिस की नाकेबंदी को देख माओवादी आगे नहीं बढे। बता दें कि झाझा थाना के मानिकथान गांववासी सूलो दा की इस ज़िले के कई थानों को अर्से से तलाश थी।

पुलिसिया सूत्रों की मानें तो वह झाझा थाना में एक पूर्व सरपंच पति की हत्या समेत विस्फोटक आदि के करीब दस माओवादी घटनाओं में वांछित रहा बताया जाता है। जानकारीनुसार पुलिस ज़िले के चरकापत्थर, चकई, सोनो और खैरा थाना आदि के अलावा बांका ज़िले में भी उसकी संभावित संलिप्तता की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सूलो दा को पूर्व में आर्म्स एक्ट के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था पर उसके बाद फिर वह कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें