फोटो गैलरी

Hindi Newsमतपत्र विखंडन कार्य जोरों पर

मतपत्र विखंडन कार्य जोरों पर

पीरपैंती (नि.प्र.)। प्रखंड मुख्यालय के ट्रायसम भवन में पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के मतपत्र विखंडन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह विखंडन बूथवार किया जा रहा है। प्रखंड...

मतपत्र विखंडन कार्य जोरों पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 30 Apr 2016 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पीरपैंती (नि.प्र.)। प्रखंड मुख्यालय के ट्रायसम भवन में पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के मतपत्र विखंडन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह विखंडन बूथवार किया जा रहा है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि अब तक मुखिया, पंचायत समिति एवं पंच पद के प्रत्याशियों के मतपत्र विखंडन का कार्य पूरा कर लिया गया है। हमारा प्रयास है कि शनिवार की देर रात तक वार्ड एवं जिला परिषद के प्रत्याशियों के भी मतपत्र विखंडन का कार्य पूरा कर लिया जाए। इस कार्य में एआरओ शिवराज मल्लिक, देवेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अन्य चुनाव कर्मी जुटे हुए हैं।

पुलिस ने की छापेमारी

पीरपैंती (नि.प्र.)। बिहार में शराबबंदी को पूर्ण सफल बनाने के लिए पीरपैंती थाना पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को भी थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ दियारा क्षेत्र के रामनगर, अठनिया, बाखरपुर, गोविंदपुर, बाबूपुर आदि जगहों पर छापेमारी की। परंतु कुछ नहीं मिला। जबकि झारखंड की सीमा से बिहार में आने वाले ककई लोगों की भी जांच की गई।

1220 पर कार्रवाई

पीरपैंती (नि.प्र.)। प्रखंड में 6 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पीरपैंती थाना में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने अब तक धारा 107 के तहत 1220 लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आगे भी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें