फोटो गैलरी

Hindi Newsबलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ : मोदी

बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ : मोदी

Lakhisarai, Dinesh Chandra, Ayodhya, martyr, Ram templeशहीद दिनेशचन्द्र का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। अयोध्या में राममंदिर बनकर रहेगा। उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बड़हिया के...

बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ : मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Jan 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

Lakhisarai, Dinesh Chandra, Ayodhya, martyr, Ram temple

शहीद दिनेशचन्द्र का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। अयोध्या में राममंदिर बनकर रहेगा। उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बड़हिया के गंगासराय गांव में गुरुवार को कही। अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के दौरान शहीद हुए स्व. दिनेशचन्द्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर वह बड़हिया पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2010 में ही हिन्दुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था। कोर्ट ने मान लिया था कि उक्त स्थान पर भगवान राम का जन्म हुआ था। बाद में कुछ लोगों के सुप्रीम कोर्ट जाने के कारण छह साल से मामला लंबित है। भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की है। मोदी ने कहा जल्द ही 100 करोड़ हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण संभव हो पायेगा। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शहीद दिनेशचन्द्र की नवनिर्मित प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर तथा नारियल फोड़कर मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही सभी नेताओं ने विधायक कोष निर्मित शहीद दिनेशचन्द्र के नाम पर निर्मित पुस्तकालय भवन का भी लोकार्पण किया। शहीद की पुत्री की शादी में मदद करेंगे सूरजभान : सूरजभान सिंह ने कहा कि शहीद दिनेशचन्द्र की पुत्री चांदनी की शादी में वह दिल खोलकर मदद करेंगे और यही उनकी ओर से शहीद के लिए यही सच्ची श्रद्घांजलि होगी। शहीद दिनेशचन्द्र की पुत्री चांदनी कुमारी को चादर भेंटकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन दीपक कुमार ने किया। सभा को विधायक विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो देवानन्द साह,जिला परिषद सदस्य चंदा देवी, अनिल कुमार सिंह, मणिकांत सिंह, अरूण कुमार सिंह सहित कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। मौके पर सुनील कुमार सेवी, कन्हैया कुमार, उपेन्द्र भाई त्यागी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें