शराब के नशे में धराया, गया जेल
सदर पुलिस ने भेलवा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अरुण शर्मा को पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल में जांच कराया। इसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक...
सदर पुलिस ने भेलवा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अरुण शर्मा को पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल में जांच कराया। इसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह आशा कार्यकर्ता का पति है।
यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने दी। बताया जा रहा है कि भेलवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शराब का जमकर दौर चला था। इसमें अरुण भी शराब का सेवन कर हंगामा मचा रहा था। ग्रामीणों द्वारा खबर करने के बाद पुलिस उसे सदर थाना ले आई।
छापेमारी में शराब बेचने वाले तीन धराये
सत्तर कटैया। पुलिस और उत्पाद विभाग की सयुक्त छापेमारी में रविवार को शराब बेचने व पीने वाले तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बिहरा थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा शराब बेची जा रही है। इसके बाद उत्पाद विभाग व पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।