फोटो गैलरी

Hindi Newsपड़ोस में चल रहे यज्ञ से लौटी नाबालिग ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा

पड़ोस में चल रहे यज्ञ से लौटी नाबालिग ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा

चौथम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में बुधवार को एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृत लड़की नीरपुर गांव निवासी रविश पासवान की पुत्री शीलू कुमारी (15 वर्ष) बताया जा रहा है। हालांकि मृतका की मां...

पड़ोस में चल रहे यज्ञ से लौटी नाबालिग ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 18 Jan 2017 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

चौथम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में बुधवार को एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृत लड़की नीरपुर गांव निवासी रविश पासवान की पुत्री शीलू कुमारी (15 वर्ष) बताया जा रहा है। हालांकि मृतका की मां संजू देवी ने पटराहा गांव निवासी शुभुकलाल सिंह पर मिठाई में जहर देकर खिलाने का आरोप लगाया है। इधर चौथम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां ने बताया कि बुधवार की सुबह पटराहा निवासी शुभुकलाल सिंह उनके घर के पास आया था। उसने लड़की को टिकरी मिठाई में जहर मिलाकर खिला दिया। बताया जाता है कि लड़की बाद में गांव में चल रहे यज्ञ में पूजा-अर्चना के लिए गई। दोपहर में वह घर आई तो उल्टी-दस्त होने लगी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा की लड़की की मौत किस कारण से हुई। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें