फोटो गैलरी

Hindi Newsबड़ी राहत, आज से समस्तीपुर से पूर्णिया भाया सहरसा चलेगी स्पेशन ट्रेन

बड़ी राहत, आज से समस्तीपुर से पूर्णिया भाया सहरसा चलेगी स्पेशन ट्रेन

समस्तीपुर-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट डेमू स्पेशल अप-डाउन ट्रेन 21 मार्च को चलेगी। रेल प्रशासन ने होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखकर सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य...

बड़ी राहत, आज से समस्तीपुर से पूर्णिया भाया सहरसा चलेगी स्पेशन ट्रेन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट डेमू स्पेशल अप-डाउन ट्रेन 21 मार्च को चलेगी। रेल प्रशासन ने होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखकर सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने बताया कि 21 मार्च की सुबह 6:00 बजे समस्तीपुर से खुलकर सुबह 9:43 बजे डेमू स्पेशल 05572 सहरसा पहुंचेगी। 12:00 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। उसी दिन यह पूर्णिया कोर्ट से (ट्रेन नंबर 05571) 12:45 बजे खुलकर दोपहर 3:00 बजे सहरसा व देर शाम 7:35 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

कहां कितने बजे पहुंचेगी ट्रेन : समस्तीपुर से सुबह 6:00 बजे खुलकर 7:48 बजे खगड़िया, 8:00 बजे मानसी, 9:20 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 9:30 बजे सोनवर्षा कचहरी, 9:43 बजे सहरसा, 10:00 बजे बैजनाथपुर, 10:15 बजे मधेपुरा, 10:48 बजे मुरलीगंज, 11:15 बजे बनमनखी और 12:00 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

वापस में दिन के 12:45 पूर्णिया कोर्ट से खुलकर 1:33 बजे बनमनखी, 2:35 बजे मधेपुरा, 3:00 बजे सहरसा, 3:32 बजे सोनवर्षा कचहरी, 3:45 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 4:53 बजे मानसी, 5:05 बजे खगड़िया और शाम 7:35 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें