फोटो गैलरी

Hindi Newsहोटल में चल रहा था देह व्यापार!, युवती सहित होटल संचालक गिरफ्तार

होटल में चल रहा था देह व्यापार!, युवती सहित होटल संचालक गिरफ्तार

पीरपैंती स्टेशन के पास एक होटल में डीएसपी ने छापेमारी कर युवती सहित होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी बुधवार शाम को की गयी। पुलिस ने देह व्यापार को लेकर होटल में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से...

होटल में चल रहा था देह व्यापार!, युवती सहित होटल संचालक गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पीरपैंती स्टेशन के पास एक होटल में डीएसपी ने छापेमारी कर युवती सहित होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी बुधवार शाम को की गयी। पुलिस ने देह व्यापार को लेकर होटल में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। दो तीन लड़के और लकड़ियां भागने में सफल हो गयीं।

डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि होटल के कमरे में पलंग के नीचे से कंडोम और शराब व बीयर की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं। होटल संचालक अम्ब्रेश सिंह को गिरफ्तार कर उसका लाइसंसी पिस्टल जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आम लोगों की शिकायत पर छापेमारी की गयी। वरीय अधिकारियों को यहां देह व्यापार के साथ-साथ अन्य अवैध धंधे होने की जानकारी मिली थी।

गिरफ्तार युवती कहलगांव की है और उसने बताया कि यहां सबेरे कई लड़कियां आती हैं और शाम को चली जाती हैं। लड़कियां कहलगांव, साहेबगंज, तीनपहाड़, बड़हड़वा सहित कई जगहों से बुलायी जाती हैं। युवती ने बताया कि कमायी के आधे रुपए संचलक लेता था और आधे उन्हें देता था। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल में तहखाना और रजिस्टर भी मिले हैं। डीएसपी ने बताया कि होटल को शील कर कार्रवाई की जा रही है।

संचलक पर अवैध मानव व्यापार का मामला दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी दल में पीरपैंती थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, दानी सिंह एवं महिला पुलिस बल आदि भी थे। छापेमारी के क्रम में ही सूचना मिलते ही बीडीओ भी वहां पहुंचे। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में सभी कमरों, आलमारी, पलंग आदि की जांच की। जबकि गिरफ्तार होटल संचालक ने कहा की यह होटल लायसेंसी है तथा बिहार सरकार से रजिस्टर्ड है। पकड़ी गई लड़की भी तुरंत कमरा लेने आई थी परंतु स्टाफ इधर उधर था। इसलिए इंट्री होने में देर हो गई। बहरहाल होटल में हो रही छापेमारी की सूचना मिलते ही वहां काफी भीड़ जुट गई थी। छापेमारी दल में शामिल कुछ पुलिस कर्मियों ने बताया की पीछे के दरवाजे से कुछ लोग भाग गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें