फोटो गैलरी

Hindi Newsएमएलटी कॉलेज के प्राचार्य पर मनमानी तरीके से काम करने का लगाया आरोप

एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य पर मनमानी तरीके से काम करने का लगाया आरोप

एमएलटी कॉलेज सहरसा के बीएड विभागाध्यक्ष ने प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना और मनमानी करने का आरोप लगाया है। विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रिया सिन्हा ने विधायक सह भुना मंडल विश्वविद्यालय जांच समिति के संयोजक...

एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य पर मनमानी तरीके से काम करने का लगाया आरोप
Sat, 03 Jun 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

एमएलटी कॉलेज सहरसा के बीएड विभागाध्यक्ष ने प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना और मनमानी करने का आरोप लगाया है। विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रिया सिन्हा ने विधायक सह भुना मंडल विश्वविद्यालय जांच समिति के संयोजक नीरज कुमार सिंह बबलु को पत्र देकर उक्त आरोप लगाते न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में उन्होंने कहा है कि विभाग से सम्बंधित कार्यों का पत्राचार प्राचार्य डॉ. केपी यादव उनके साथ नहीं कर किसी और से करते हैं।

बीएड में मनमाने तरीके से नामांकन का दबाव डालते हैं। सिन्हा ने कहा है कि हद तो तब हो गई जब प्राचार्य ने प्रबंधन समिति के निर्णय को दरकिनार कर काम करने का दबाव डालने लगे। विभागीय कर्मियों का हाजरी बही प्रिंसिपल कक्ष में रखते हैं। अपने चहेतों को विभाग नहीं आने पर भी हाजरी बनवाते हैं और अन्य का हाजरी काटते हैं। शिक्षक व अन्य कर्मियों को नियमों के विरुद्ध शैक्षणिक अवकाश दे देते हैं और जब नियम का उन्हें पता चलता है तो ऐसों को जबरन योगदान दिलाने का दबाव डालते हैं।

पत्र में कई वित्तीय अनियमितता की चर्चा भी की गई है। विधायक सह संयोजक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में जो बातें लायी गयी हैं उनकी गम्भीरता से जांच की जाएगी। इधर, प्राचार्य डॉ. यादव ने आरोपों को खारिज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें