फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्णिया में आग लगने से तीन घर जले

पूर्णिया में आग लगने से तीन घर जले

शुक्रवार की दोपहर शहर के ललयछौनी रामबाग में अगलगी में तीन घर राख हो गए। अगलगी में 24 हजार नकद भी जल गये। अनाज, कपड़े आदि की भी क्षति हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने...

पूर्णिया में आग लगने से तीन घर जले
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jan 2017 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार की दोपहर शहर के ललयछौनी रामबाग में अगलगी में तीन घर राख हो गए। अगलगी में 24 हजार नकद भी जल गये। अनाज, कपड़े आदि की भी क्षति हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवा पासवान की झोपड़ी में पहले आग लगी। उस वक्त घर में कोई नहीं था। देवा की पत्नी रूक्मिणी रो-रोकर बता रही थी कि वह बाहर में धूप सेंक रही थी। तभी अचानक उसके घर में आग लग गई। उसने बताया कि उसने आज चूल्हा भी नहीं जलाया था। उसने बताया कि पांच हजार नकद, 50 किलो चावल, 20 किलो गेहुं और दस किलो आटा, गर्म कपड़े आदि खाक हो गए। अग्निपीड़ितों में शामिल सीताराम पासवान ने बताया कि वे किराना दुकान चलाते हैं। दुकान के 13 हजार रुपए घर में रखे थे। रुपए समेत सारी संपत्ति स्वाहा हो गई। दिलीप पासवान को छह हजार नकद समेत अन्य चीजों का नुकसान उठाना पड़ा। घटना से पीड़ित परिवारों में मायूसी का माहौल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें