फोटो गैलरी

Hindi Newsटैक्स वसूली के लिए कमीशन पर बहाल होंगे सहायक कर संग्राहक

टैक्स वसूली के लिए कमीशन पर बहाल होंगे सहायक कर संग्राहक

राजस्व वसूली को बढाने के लिए नगर परिषद द्वारा कमीशन टैक्स संग्रहको की नियुक्ति की जाएगी। नगर परिद्वाद द्वारा टैक्स सग्रहों को 4 प्रतिशत कमीशन देय होगा। पहले 11 महीने के लिए नियुक्ति की जाएगी। इसके...

टैक्स वसूली के लिए कमीशन पर बहाल होंगे सहायक कर संग्राहक
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्व वसूली को बढाने के लिए नगर परिषद द्वारा कमीशन टैक्स संग्रहको की नियुक्ति की जाएगी। नगर परिद्वाद द्वारा टैक्स सग्रहों को 4 प्रतिशत कमीशन देय होगा। पहले 11 महीने के लिए नियुक्ति की जाएगी।

इसके बाद नगर परिषद आवश्यकतानुसार अवधि काविस्तार कर सकती है। नगर विकास विभाग ने नगर निकायों में टैक्स संग्रहकों की कमी को देखते हुए कमीशन के आधार पर सभी नगर निकायों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध टैक्स संग्रहों की नियुकित का निर्देश दिया है।

लखीसराय नगर परिषद में टैक्स संग्रहकों की कमी के कारण 25 से 30 प्रतिशत ही टैक्स की वसतली पा पाती है। रोस्टर के आधार पर टैक्स संग्रहकों की नियुक्ति की जाएगी। विभागीय नियमानुसार नियुक्त किए गए टैक्स संग्रहकों को वार्षिक 30 लाख रूपए की टैक्स वसली करनी होगी। वसली पर 4 प्रतिशत का भुगतान नगर परिषद करेगी।

आधी टैक्स भी नहीं वसूल पा रही नगर परिषद

नगर परिषद क्षेत्र में 17 हजार से ज्यादा होल्डिंग हैं। कर्मियों की कमी के कारण आधी भी होल्डिंग टैक्स की वसूनी नहीं हो पाती है। वर्तमान में नगर परिषद को होल्डिंग टैक्स से सालाना 60 से 65 लाख रूपए की वसूली की जानी है। इसके विरूद्ध मात्र 20 से 22 जाख रूपए की ही वसूली हो पाती है।

कोट

नगर परिषद रोस्टर के आधार पर टैक्स संग्राहकों की नियुक्ति करेगी। सालाना 30 लाख रूपए की टैक्स वसूल करनी होगी। वसली के विरूद्ध टैक्स संग्रहकों को 4 प्रतिशत कमीशन का भुगतान नगर परिषद करेगी।

- संतोष कुमार रजक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, लखीसराय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें