फोटो गैलरी

Hindi Newsसीरियल और फिल्मों के जरिये होने वाले मनोरंजन पर राजनीति ठीक नहीं : रोहित जोशी

सीरियल और फिल्मों के जरिये होने वाले मनोरंजन पर राजनीति ठीक नहीं : रोहित जोशी

टीवी सीरियल जोधा अकबर में सम्राट अकबर के दोस्त फरहान की भूमिका निभाने वाले रोहित जोशी ने बुधवार को हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि मनोरंजन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मनोरंजन राजनीति से ऊपर होता है।...

सीरियल और फिल्मों के जरिये होने वाले मनोरंजन पर राजनीति ठीक नहीं : रोहित जोशी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Mar 2017 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

टीवी सीरियल जोधा अकबर में सम्राट अकबर के दोस्त फरहान की भूमिका निभाने वाले रोहित जोशी ने बुधवार को हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि मनोरंजन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मनोरंजन राजनीति से ऊपर होता है। हर फिल्म और सीरियल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन होता है।

अपने दोस्त के बुलावे पर भागलपुर आए श्री जोशी ने कहा कि कभी-कभी कहानी में रोचकता लाने के लिए हम कुछ ट्विस्ट करते हैं, लेकिन हर सीरियल या फिल्म से पहले यह लिखा होता है कि किसी भी पात्र का हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। किसी व्यक्ति विशेष को ध्यान में रखकर सीरियल नहीं बनाए जाते हैं। वह अभी टीवी का कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं। उनकी एक फिल्म थ्री क्रैकर्स आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा तीन और हीरो हैं।

रोहित ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन अभिनय के प्रति रुचि के कारण वह अभिनय के क्षेत्र में आ गए। जयपुर में थियेटर कर उन्होंने अभिनय सीखा। उसके बाद मुंबई चले गए। एक रियलिटी शो में उनका चयन हुआ और इसके बाद वह जोधा अकबर के जरिये टीवी सीरियल में आ गए। वह मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं और उन्हें भागलपुर शहर भी खूब पसंद आया। उन्होंने इसकी तारीफ भी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें