फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस ने कुख्यात अपराधी विवेक यादव को किया गिरफ्तार, जेल

पुलिस ने कुख्यात अपराधी विवेक यादव को किया गिरफ्तार, जेल

सिंहेश्वर पुलिस ने शंकरपुर थाना क्षेत्र के कवियाही गांव निवासी कुख्यात अपराधी विवेक यादव को सिंहेश्वर मेला से गिरफ्तार कर लिया। विवेक के विरुद्ध मधेपुरा सहित सुपौल और पुर्णिया जिले के विभिन्न थानों...

पुलिस ने कुख्यात अपराधी विवेक यादव को किया गिरफ्तार, जेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Mar 2017 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंहेश्वर पुलिस ने शंकरपुर थाना क्षेत्र के कवियाही गांव निवासी कुख्यात अपराधी विवेक यादव को सिंहेश्वर मेला से गिरफ्तार कर लिया। विवेक के विरुद्ध मधेपुरा सहित सुपौल और पुर्णिया जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के विभिन्न थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी समय से विवेक को गिरफ्तार करने में लगी थी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अपराधी विवेक शनिवार की शाम को सिंहेश्वर मेला में आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहले से मेले में चौकस थी। मेला घूमने के दौरान थाना अध्यक्ष बीडी पंडित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाटकीय ढंग से कुख्यात अपराधी विवेक यादव को मेला से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्घ जिले के घैलाढ़, शंकरपुर, गम्हरिया व सिंहेश्वर सहित पूर्णिया के सरसी थाना, सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, ट्रैक्टर चोरी व डकैती का मामला दर्ज है।

कुख्यात अभियुक्त अपराधियों का गिरोह संचालित करता है। कुख्यात अभियुक्त की पुलिस को बहुत दिनों से तलाश थी। कोसी क्षेत्र में इसका अपराध का नेटवर्क फैला हुआ था। वर्तमान में भी अपराध के क्षेत्र में वह सक्रिय है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद विवेक को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष के साथ सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार और पुलिस के जवान शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें