फोटो गैलरी

Hindi Newsअपने ही भाई-भतीजे ने डीलर को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया

अपने ही भाई-भतीजे ने डीलर को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया

प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में सुबह 9.15 बजे डीलर ब्रज किशोर झा उर्फ बाजे बाबा की गोली मार हत्या कर दी गयी। घटना के समय वे वितरण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जमीन विवाद से नाराज भाई और भतीजे ने गोली मार...

अपने ही भाई-भतीजे ने डीलर को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Jan 2017 02:12 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में सुबह 9.15 बजे डीलर ब्रज किशोर झा उर्फ बाजे बाबा की गोली मार हत्या कर दी गयी। घटना के समय वे वितरण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जमीन विवाद से नाराज भाई और भतीजे ने गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने उसे नवगछिया भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी एवं एसडीपीओ ने भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पिस्टल भी बरामद कर लिया गया।

डीलर की पत्नी पूनम देवी और बड़ा बेटा नीतीश ने बताया कि शुक्रवार की रात में भी विवाद चाचा विपीन झा, रंधीर उर्फ गौरे, पंकज उर्फ कुंदन से हुआ था। इसके बाद बिहपुर थाने को फोन पर सूचना दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। इसके बाद शनिवार की सुबह पापा जब दरवाजे पर राशन का वितरण कर रहे थे।

इसी बीच खाली बोरा रखने छत पर गये। आरोपी अपने घर से गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर ट्रैक सूट पहने युवक गोरे, विपीन, पंकज और दो अज्ञात युवकों ने पापा पर गोली चला दी। गोली उनके सीने और गर्दन पर लगी। इसके बाद सभी आरोपी हथियार के बल पर परिवार सहित भाग गये। घर पर सिर्फ बूढ़ी मां को छोड़ गया। नवगछिया में पोस्टमार्टम के बाद शव का नन्हकार गंगा घाट पर शाम में शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। बेटा नीतीश ने मुखाग्नि दी।

14 कट्ठा जमीन का था विवाद

डीलर की भाभी रेणु देवी ने बताया कि 14 कठ्ठा आठ धुर डीह जमीन के बंटवारा को लेकर विवाद था। जून 2016 से विवाद है। उनके परिजन बिहपुर पुलिस पर हमेशा आरोपी पक्ष को ही मदद करने का आरोप लगाते रहे।

तीन घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

घटना के बाद एसपी पंकज सिन्हा और एसडीपीओ मुकुल रंजन ने गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। दोनों में पारिवारिक बंटवारा का विवाद था। मारपीट का मुकदमा भी चल रहा है। अधिकारियों के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में घटना के तीन घंटे में ही इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश शरण और भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने नारायणपुर स्टेशन पर से भागते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया पिस्टल भी बरामद हुआ।

डीलर संघ ने शोक जताया

डीलर की हत्या पर डीलर संघ ने शोक जताया है। मौके पर अशोक लोहिया, मन्नु झा, मुकेश यादव, दिनेश चन्द्र चौधरी, विनोद मिश्र, निलाव कुमार, रामोतार सिंह, पप्पू यादव, प्रीतम शर्मा, सलीक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें