फोटो गैलरी

Hindi News47 शिक्षक 21 के बाद किए जाएंगे निलंबित

47 शिक्षक 21 के बाद किए जाएंगे निलंबित

50 प्रधानाध्यापकों पर 21 नंवबर के बाद निलंबन की गाज गिरेगी। इन प्रधानाध्यापकों ने अपने नाम के इश्तेहार छप जाने के बाद भी करीब डेढ़ करोड़ की राशि शिक्षा परियोजना को नहीं लौटाई है। डीपीओ एसएसए ने इन...

47 शिक्षक 21 के बाद किए जाएंगे निलंबित
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Nov 2016 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

50 प्रधानाध्यापकों पर 21 नंवबर के बाद निलंबन की गाज गिरेगी। इन प्रधानाध्यापकों ने अपने नाम के इश्तेहार छप जाने के बाद भी करीब डेढ़ करोड़ की राशि शिक्षा परियोजना को नहीं लौटाई है।

डीपीओ एसएसए ने इन प्रधानाध्यापकों की सूची तैयार कर ली है। इससे पहले भी करीब 53 शिक्षक राशि गबन के मामले में निलंबित किए जा चुके हैं। डीपीओ नसीम अहमद ने बताया कि जिलाधिकारी ने शिक्षा परियोजना को निर्देश दिया है कि ऐसे प्रधानाध्यापकों को चिह्नित करें। इससे पहले 162 प्रधानाध्यापकों के खिलाफ इश्तेहार भी निकाला गया था। इन शिक्षकों पर पांच करोड़ 13 लाख रुपए बकाये थे।

इश्तेहार निकलने के बाद 26 लाख 63 हजार की राशि परियोजना को मिली है। वहीं 17 लाख 59 हजार की अधूरी योजना पूरी हुई है। एक करोड़ 61 लाख की योजना प्रधानाध्यापकों ने शुरू कर दी है जो हफ्ते भर में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भी डेड़ करोड़ की राशि लेकर 50 शिक्षक बैठे हुए हैं। इनपर 21 नवंबर के बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। परियोजना से डीईओ और डीएम को अनुमोदित होने के लिए भेज दी जाएगी।

किस प्रखंड में कितने प्रधानाध्यापकों पर बकाया

पीरपैंती 14, सुल्तानगंज 3, शाहकुंड 2, खरीक 1, कहलगांव 2, बिहपुर 3, सन्हौला 5, जगदीशपुर 4, नाथनगर 5, गोराडीह 3, नगर निगम 4, नवगछिया 2, नारायणपुर 2

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें