फोटो गैलरी

Hindi Newsबांका में आग से 10 घर राख, मची अफरातफरी

बांका में आग से 10 घर राख, मची अफरातफरी

प्रखंड क्षेत्र के भुलकीबांध गांव शनिवार की सुबह जहरू यादव के घर में अचनाक आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अन्य 9 घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। घर में रह रहे लोगों ने किसी तरह...

बांका में आग से 10 घर राख, मची अफरातफरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के भुलकीबांध गांव शनिवार की सुबह जहरू यादव के घर में अचनाक आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अन्य 9 घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। घर में रह रहे लोगों ने किसी तरह जानबचाकर बाहर भागे। आग को देख गांव में अफरातफरी मच गयी। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने अपने-अपने घर से बाल्टी-तसला लेकर दौड़ पड़े। इससे भी आग बुझाया नहीं जा सका। तब ग्रामीणों ने आनन-फानन में अग्निशमन वाहन की सूचना दी। अग्निशमन के आने के पहले ही

10 घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्त्तन, कागजात समेत अन्य सामान खाक हो गये।

बताया जाता है कि जहरू यादव की पत्नी चूल्हे पर चाय चढ़ाकर अपनी बच्ची संग घर के बाहर निकली थी। इसी बीच आग घर में पकड़ ली। इस बीच चानो यादव, त्रिभुवन यादव, कैलू यादव, गुज्जु यादव, छरविन यादव, अमील यादव, शहबु यादव, अधिक यादव, बंटी यादव के घर में रखे करीब पांच लाख से अधिक के समान मलबे में तब्दील हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना जिला प्रशासन को दी। जहां सूचना पाकर मौके पर छोटा अग्निशमन वाहन ही पहुंचा। फिर जाकर आग किसी तरह बुझाया जा सका। आग लगने से एक ओर जहां 10 घरों में रह रहे करीब 15-20 परिवार चंद घंटे में खुले आसमान के नीचे आ गए। वहीं दूसरी ओर चानो यादव के अरमान भी आग में जल गए। हालांकि, ग्रामीणों के साथ डाड़ा पंचायत के मुखिया निरंजन यादव, बंटी सिंह खड़े थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें