साले की शादी से लौट रहे जीजा की हादसे में मौत
साले की शादी से लौट रहे जीजा के ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जीजा की मौत को गई। यह खबर जब परिवार को पता चली तो कोहराम मच गया। बदायूं के...
साले की शादी से लौट रहे जीजा के ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जीजा की मौत को गई। यह खबर जब परिवार को पता चली तो कोहराम मच गया।
बदायूं के बिनावर निवासी लालू उर्फ ज्ञानचंद के भमोरा के रामपुर दलपतपुर निवासी साले रामफूल की गुरुवार को बारात थी। शुक्रवार को बारात लौटी तो लालू सुबह ऑटो से घर लौट रहे थे। जब वह मेधा फैक्ट्री के पास पहुंचे तो एक कार ने ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। इससे लालू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इसकी खबर जब परिवार को पता चली तो वहां कोहराम मच गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक लालू की पत्नी सोमवती की तीन महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी।