फोटो गैलरी

Hindi Newsजंगल में लटकी मिली लाश, क्या है उसका रहस्य

जंगल में लटकी मिली लाश, क्या है उसका रहस्य

नकटिया के जंगल में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी शिनाख्त...

जंगल में लटकी मिली लाश, क्या है उसका रहस्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

नकटिया के जंगल में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कैंट के नकटिया में शुक्रवार को चार-पांच लड़के जंगल में लकड़ी बीनने जा रहे थे।

वहां एक पेड़ से लाश लटकती देख लड़के भागकर गांव पहुंचे और पूरी घटना बताई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से शव पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने गांववालों से पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र करी 45 साल बताई जा रही है। मृतक ने काले रंग की पैंट, बनियान पहन रखी थी। उसने रस्सी से फंदा बनाया था। शुरूआती जांच में पुलिस मान रही है कि उसने खुदकुशी की है। उसके शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें