11 बजे ही पारा 36 के पार तो दोपहर में क्या होगा हाल
दिन की शुरूआत हाई पारे के साथ हो रही है। मंगलवार सुबह ग्यारह बजे ही तापमान 36 के पार पहुंच गया। हर कोई इस गर्मी में बेहाल होता नजर आया। सुबह को सड़कों पर जरूरी काम से निकले लोग दोपहर ग्यारह बजे के बाद...
दिन की शुरूआत हाई पारे के साथ हो रही है। मंगलवार सुबह ग्यारह बजे ही तापमान 36 के पार पहुंच गया। हर कोई इस गर्मी में बेहाल होता नजर आया। सुबह को सड़कों पर जरूरी काम से निकले लोग दोपहर ग्यारह बजे के बाद धूप से बचते हुए नजर आए। लू के थपेड़ों ने त राहगीरों को काफी तंग किया। बाइक सवारों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। सुबह नौ बजे से पारा बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर ग्यारह बजे जब पारा 36 के पार पहुंचा तो आमजनमानस इस बेरहम गर्मी में बेहाल हो उठा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे इस गर्मी में जूझते हुए नजर आए। महिलाएं भी धूप में घर से बाहर निकलने में बचती हुई नजर आईं। पारा चढ़ते ही शहर के बाजार में भी सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले।