फोटो गैलरी

Hindi Newsभए प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। मन्दिरों, घरों में स्थापित पूजा घरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। दोपहर में ढोल मजीरा के साथ लोगों ने उत्सव...

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Apr 2017 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। मन्दिरों, घरों में स्थापित पूजा घरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। दोपहर में ढोल मजीरा के साथ लोगों ने उत्सव मनाना शुरू कर दिया। ‘भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी के उद्घोष से पूरा जिला गूंज उठा। लोगों ने स्तुति, विनय की और पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया। इस मौके पर शहर में रामनवमी मन्दिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूरा शहर भक्तिमय नजर आया।रामनवमी के मौके पर बुधवार को पूरे जिले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मन्दिरों, घरों में पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। दोपहर में भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मन्दिरों में भारी संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने स्तुति विनय की और आरती उतारी। भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। देर रात तक भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। उधर दोपहर बाद शहर के रामनवमी मन्दिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से भजन कीर्तन के साथ निकाली गई इस यात्रा से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। लोगों ने जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कालेज में दोपहर 11 बजे से जन्मोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने बताया कि इस दौरान भजन, राम स्तुति व रामचरित मानस के रामजन्मोत्सव प्रसंग व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। टीचरों के अलावा प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने भाग लिया।उधर सौजन्या कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम के धीर, प्रशांत, दयालु स्वरूप पर विशेष वक्तव्य दिया। इन्दिरा बाजपेई ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। मृदुल वर्मा, सुमन सिंह, रमा मिश्रा, सरोज अग्रवाल, पूनम परमार, नीलम आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रजनी बाला, उर्मिला व प्रतिभा आदि मौजूद रहीं।बाक्सराष्ट्र उत्थान को सुन्दरकांड पाठलखीमपुर-खीरी। गोमती इंटरनेशनल एकेडमी में नागरिक समाज ने राष्ट्र उत्थान के लिए संगीतमय सुन्दरकांड पाठ किया। प्रबंधक उत्तम कुमार्र ंसह, संस्था अभिषेर्क ंसह ने दीप जलाकर शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछले कई महीनों से चल रहा है। हर मंगलवार को आयोजन होता है। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, गोमती इंटर नेशनल स्कूल के चेयरमैन नीरज सिंह ने इसकी सराहना की और कहा कि राष्ट्र को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए यह अनूठी पहल है। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें