फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव लड़ने को दे दिया नगर निगम का बकाया टैक्स

चुनाव लड़ने को दे दिया नगर निगम का बकाया टैक्स

चुनाव लड़ने का मन बनाया तो नेताओं ने नगर निगम का हाउस, वाटर और सीवर टैक्स जमा करने की सुध ली। कई साल से टैक्स जमा न करने वाले 87 नेताओं ने निगम खाते में 15 लाख रुपये जमा किए हैं। टैक्स जमा हुआ जब जाकर...

चुनाव लड़ने को दे दिया नगर निगम का बकाया टैक्स
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 28 Jan 2017 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव लड़ने का मन बनाया तो नेताओं ने नगर निगम का हाउस, वाटर और सीवर टैक्स जमा करने की सुध ली। कई साल से टैक्स जमा न करने वाले 87 नेताओं ने निगम खाते में 15 लाख रुपये जमा किए हैं। टैक्स जमा हुआ जब जाकर उन्हें नो ड्यूज का प्रमाण पत्र मिल सका है। 

नगर निगम के 55 हजार करदाताओं पर 20 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया चल रहा है। इनमें कई बड़े तो कई छोटे कारोबारी, नेता और अन्य करदाता हैं। विधानसभा चुनाव में नामांकन करने से पहले नो ड्यूज का प्रमाण पत्र लेना पड़ा तो ऐसे 87 नेताओं ने बयाज सहित 15 लाख रुपये का टैक्स जमा कर दिया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर ने बताया कि चुनाव को देखते हुए 87 लोगों ने टैक्स जमा कर नो ड्यूज का प्रमाण पत्र लिया है। कुछ ऐसे करदाता थे जो बकाया सुनकर वापस नहीं आए।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें