फोटो गैलरी

Hindi Newsफूलबेहड़ बीडीओ को फटकार, दो कर्मचारियों का एडवर्स इंट्री

फूलबेहड़ बीडीओ को फटकार, दो कर्मचारियों का एडवर्स इंट्री

गुरुवार की दोपहर में अचानक सीडीओ अमित सिंह बंसल फूलबेहड़ ब्लॉक पहुंच गए। ब्लॉक कार्यालय निरीक्षण के दौरान यहां कमियां मिलने पर बीडीओ को फटकार लगाई और सुधार की चेतावनी दी। दो कर्मचारियों को एडवर्स...

फूलबेहड़ बीडीओ को फटकार, दो कर्मचारियों का एडवर्स इंट्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार की दोपहर में अचानक सीडीओ अमित सिंह बंसल फूलबेहड़ ब्लॉक पहुंच गए। ब्लॉक कार्यालय निरीक्षण के दौरान यहां कमियां मिलने पर बीडीओ को फटकार लगाई और सुधार की चेतावनी दी। दो कर्मचारियों को एडवर्स इंट्री देने का निर्देश दिया साथ ही एडीओ समाज कल्याण और एक कर्मचारियों को चेतावनी दी। सीडीओ ने यहां शारदा नदी का कटान भी देखा।

दोपहर में ब्लॉक पहुंचे सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों से काम के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने बताया कि वरिष्ठ सहायक कमाल अहमद को एडवर्स इंट्री दी गई है। उन्होंने शिकायत निस्तारण पर ध्यान नहीं दिया तो सही तरीके से रजिस्टर बनाया है। इसके अलावा सहायक लेखाकार अमरीश कुमार के पटल निरीक्षण में पता चला कि ग्रांट रजिस्टर कंपलीट नहीं है। प्रधानमंत्री और इन्दिरा आवास के अभिलेख भी अधूरे हैं। अमरीश को भी एडवर्स इंट्री दी गई। मनरेगा के कार्यों में लापरवाही पर विजय शंकर सहायक लेखाकार को चेतावनी जारी की गई। आईसीडीएस कार्यालय निरीक्षण में स्टाक सही मिला, स्टाफ भी मौजूद मिला। पशुपालन कार्यालय के निरीक्षण में यहां स्टाक रजिस्टर ठीक नहीं मिला। ब्लाक से निकलने के बाद सीधे शारदा नदी तट पर कटान स्थल और पचपेड़ी पुल भी देखा। करीब दो घंटे क्षेत्र में देखने के बाद वापस गए। सीडीओ के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें