फोटो गैलरी

Hindi Newsबारात से लौटते पर महिलाओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

बारात से लौटते पर महिलाओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर जिले के निगोही ब्लाक के बिरासिन गांव में बारात से लौटते वक्त दो महिलाओं से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।28 अप्रैल को बिरासिन गांव...

बारात से लौटते पर महिलाओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 May 2017 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर जिले के निगोही ब्लाक के बिरासिन गांव में बारात से लौटते वक्त दो महिलाओं से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।

28 अप्रैल को बिरासिन गांव में बारात थी। बारात में गांव की महिलाएं और बच्चे भी आमंत्रित थे। बारात से वापस जाते समय दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक लड़की के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। दोनों ने घर जाकर रोते हुए परिजनों को सारी घटना बताई। तीन दिन जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें