फोटो गैलरी

Hindi News...तो अब बस से हो रही प्रतिबंधित मांस की तस्करी

...तो अब बस से हो रही प्रतिबंधित मांस की तस्करी

कटरा के रोडवेज परिसर में शनिवार सुबह पुलिस ने शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस से प्रतिबंधित पशु का दो क्विंटल मांस बरामद किया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर गौ-अधिनियम की धारा में रिपोर्ट...

...तो अब बस से हो रही प्रतिबंधित मांस की तस्करी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 06 Nov 2016 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

कटरा के रोडवेज परिसर में शनिवार सुबह पुलिस ने शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस से प्रतिबंधित पशु का दो क्विंटल मांस बरामद किया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर गौ-अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। प्रतिबंधित पशु के मांस को शाहजहांपुर से बरेली ले जाया जा रहा था। इस मामले में अनुबंधित बस के परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।

एसओ शाहिद अली को पिछले कुछ दिनों से मुखबिर रोडवेज की अनुबंधित बस से प्रतिबंधित पशु के मांस की तस्करी की सूचना दे रहा था। शुक्रवार रात मुखबिर ने एसओ को दोबारा सूचना दी। उसने एसओ को बस का नंबर दिया। एसओ शहिद अली ने इस बात को एसपी कृष्ण बहादुर सिंह व एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय के संज्ञान में डाला। उनके आदेश पर एक टीम बनाई। शनिवार सुबह तड़के जब उस नंबर की बस शाहजहांपुर से कटरा रोडवेज परिसर में पहुंची। तब एसओ शहिद अली ने अपनी टीम के साथ बस की घेराबंदी की। शाहजहांपुर के थाना रोजा के लोदीपुर मोहल्ला निवासी बस चालक राधेश्याम व परिचालक हरदोई जिले के थाना मल्लावा निवासी सुधीर कुमार को दबोचा लिया। बस कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। बस के लगेज बाक्स से तीन बोरी मिली, जिसमें दो कुंतल प्रतिबंधित पशु का मांस भरा हुआ था। एसओ ने तुरंत चिकित्सीय टीम बुलाई। प्रतिबंधित पशु के मांस की सैंपलिंग कराई फिर मांस को जमीन में दफना दिया। एसओ ने बताया कि चालक व परिचालक व शाहजहांपुर के आरसी मिशन के पुत्तूलाल चौराहा निवासी राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजा की तलाश की जा रही है।

एसओ ने बताया कि राजा पुत्तूलाल चौराहे से प्रतिबंधित पशु के मांस को लाद देता था और खुद बरेली में सैटेलाइट के पास मिलता था। एसओ ने बताया कि जल्द ही राजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। एसओ ने बताया कि बस शाहजहांपुर के रामनगर कालोनी की रहने वाली बबली की है। एआरएम आरबी यादव ने बताया कि बस के संविदा परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है। बस का अनुबंध समाप्त करने के लिए आरएम को पत्र लिखा गया है।

तस्करों ने अपनाया नया तरीका

ट्रक, लग्जरी कार व अन्य तरीके फेल होने के बाद अब प्रतिबंधित पशु के मांस के तस्करों ने यह नया तरीका अपनाया था, लेकिन यह भी फेल हो गया। पुलिस की सफलता ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। शनिवार सुबह प्रतिबंधित पशु का मांस पकड़े जाने के बाद आरसी मिशन क्षेत्र के राजा की तलाश में पुलिस ने दबिशें दी, लेकिन कोई नहीं मिला। इससे साफ जाहिर है कि राजा को मांस पकड़ने की जानकारी पहले ही मिल गई थी, जिसको लेकर उच्चाधिकारियों ने टीमें बनाई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें