फोटो गैलरी

Hindi Newsयाद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस

याद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह एवं उप प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने नेता...

याद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 24 Jan 2017 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह एवं उप प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने नेता जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की। प्रधानाचार्य ने कहा कि नेजा जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्र के महान सपूत थे। देशवासियों के अंदर क्रांति की ज्वाला को प्रज्ज्वलित कर लोगों को देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार किया। उनके जीवन से हम सबों को प्ररेणा लेनी चाहिए। उप प्राचार्य ने कहा कि नेता जी का पूरा जीवन राष्ट्र आराधना के प्रति समर्पित था। उन्होने राष्ट्र की सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। छात्रा सिक्ता झा ने भी नेता जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। छात्र हर्षराज ने देशभक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साक्षी एवं मोनिका ने भजन की प्रस्तुति दी। वहीं मंच का संचालन आचार्या संजना सिन्हा, कृष्णप्रकाश सिंह एवं छात्रा नेहा कुमारी ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें