फोटो गैलरी

Hindi Newsबलिया : किशोरी से रेप का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

बलिया : किशोरी से रेप का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में सो रही किशोरी से उसी के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो जाने में सफल हो गया। पुलिस ने इस मामले...

बलिया : किशोरी से रेप का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Nov 2016 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में सो रही किशोरी से उसी के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो जाने में सफल हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी घर में दादी के साथ रहती है। कुछ साल पहले लड़की की मां कहीं चली गयी, जबकि पिता बाहर रहता है। बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे किसी प्रकार घर में घुसा युवक एक कमरे में सो रही किशोरी से छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा। लड़की शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गये, लेकिन तब तक युवक फरार हो जाने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने इस मामले से पुलिस को अवगत कराया। तत्काल ही सीओ बांसडीह रामलखन सरोज व एसओ मनियर डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने इस आरोपित इंद्रभूषण उर्फ गुड्डू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। लोगों का कहना है कि जिस गांव में यह घटना हुई है, उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री होती है। इस प्रकार की वारदातों के पीछे शराब की अहम भूमिका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें