फोटो गैलरी

Hindi Newsबागेश्वर में आवारा जानवर बने परेशानी का कारण

बागेश्वर में आवारा जानवर बने परेशानी का कारण

नगर में घूम रहे आवारा जानवर एक बार फिर परेशानी का सबब बनने लगे हैं। गर्मी से बचने के लिए आवारा जानवर दिन भर गोमती व सरयू पुल में आराम फरमा रहे हैं। जिससे कई बार जाम की स्थिति...

बागेश्वर में आवारा जानवर बने परेशानी का कारण
Sun, 14 May 2017 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में घूम रहे आवारा जानवर एक बार फिर परेशानी का सबब बनने लगे हैं। गर्मी से बचने के लिए आवारा जानवर दिन भर गोमती व सरयू पुल में आराम फरमा रहे हैं। जिससे कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। नगर पालिका ने नगर में आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कुछ माह पूर्व ही आवारा जानवरों को अन्यत्र भेजा था। जिससे नगर में आवारा जानवरों से निजात मिली थी। इधर कुछ दिनों से नगर में फिर से आवारा जानवरों की संख्या बढ़ते जा रही है। ये आवारा जानवर रात में नगर के आस पास के खेतों में जाकर फसल को चट कर रहे हैं वहीं दिन भर विभिन्न पुलों में आराम फरमा रहे हैं। कई बार पुलों में आवारा जानवरों की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है जबकि पुल के संकरी होने के कारण स्कूली बच्चों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस को इन्हें उठाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर ईओ ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही आवारा जानवरों को गो सदन छोडा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें