फोटो गैलरी

Hindi Newsसच्ची श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसन्न होते हैं भगवान: पांडे

सच्ची श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसन्न होते हैं भगवान: पांडे

दियाली कुरोली के वैष्णो देवी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। व्यासस्वरूप रमेश चंद्र पांडे ने लोगों को कथा का सार बताते हुए भगवान की भक्ति व पूजा सच्चे मन से करने को कहा। उन्होंने कहा...

सच्ची श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसन्न होते हैं भगवान: पांडे
,नई दिल्ली Mon, 15 May 2017 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दियाली कुरोली के वैष्णो देवी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। व्यासस्वरूप रमेश चंद्र पांडे ने लोगों को कथा का सार बताते हुए भगवान की भक्ति व पूजा सच्चे मन से करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रभु प्रेम के भूखे हैं। उन्हें सांसरिक वस्तुओं के प्रलोभन से नहीं पाया जा सकता। भागवत का आयोजन मुख्य यजमान जोगा सिंह भौर्याल ने ग्रामीणों के सहयोग से किया है। छठे दिन की कथा में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि कथा हमें धर्म और सत्य की राह पर चलने को प्रेरित करती है। इन महात्म्यों में हमारे जीवन का सार छिपा है। इनका गहन अध्ययन करने पर ही मनुष्य को जीवन की वास्तिविकता का आभास होता है। दोपहर बाद व्यास पांडे ने भक्तों को कथा का सार बताया। उन्होंने गोकर्ण और दुंदुभी की कथा से आगाज किया। जिसके बाद भगवान कृष्ण का जन्म, पूतना वध, कंस वध आदि के प्रसंग सुनाए। संगीत मंडली ने भी भक्तों को कृष्ण भजन सुनाकर भक्ति रस में डुबोया। आसपास के तमाम गांवों से भारी संख्या में महिलाएं कथा श्रवण को उमड़ी। समापन कल विशाल भंडारे के साथ होगा। कथा में मंदिर के पुजारी हरीश पांडे, पूरन पांडे और ग्रामीण चंद्र लाल साह, उत्तम सिंह, धन सिंह आदि ने सहयोग दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें