फोटो गैलरी

Hindi Newsअधिवक्ताओं का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

अधिवक्ताओं का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

बागेश्वर जिलेभर में अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के दिशा-निर्देश पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं को जेल भरो कार्यक्रम होना था। अंतिम क्षणों में जेल भरो कार्यक्रम बदल...

अधिवक्ताओं का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 May 2017 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर जिलेभर में अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के दिशा-निर्देश पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं को जेल भरो कार्यक्रम होना था। अंतिम क्षणों में जेल भरो कार्यक्रम बदल गया। इस दौरान न्यायिक कार्य प्रभावित नही हुआ।

मंगलवार को सभी अधिवक्ता एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में न्याय भवन में एकत्रित हुए। जहां पर प्रदर्शन किया और सांकेतिक विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन अधिवक्ताओं के खिलाफ है। अगर जल्द इसको नही बदला जाता तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष घनानंद जोशी, चंद्रशेखर मिश्रा, ¨बदेश्वरी जोशी, चंचल पपोला, कुंडल धपोला, मनोज कुमार जोशी, नवीन भट्ट, पीसी टम्टा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें