फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्व शांति के लिए जगदीशिला डोली:नैथानी

विश्व शांति के लिए जगदीशिला डोली:नैथानी

जगदीशिला डोली बागनाथ मंदिर पहुंची। डोली का भव्य स्वागत किया गया। पूजा अर्चना के बाद डोली गंगोलीहाट को रवाना हुई। इससे पूर्व कोट भ्रामरी और बैजनाथ मंदिर में भी यात्रियों ने जलाभिषेक किया। डोली की...

विश्व शांति के लिए जगदीशिला डोली:नैथानी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sat, 20 May 2017 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जगदीशिला डोली बागनाथ मंदिर पहुंची। डोली का भव्य स्वागत किया गया। पूजा अर्चना के बाद डोली गंगोलीहाट को रवाना हुई। इससे पूर्व कोट भ्रामरी और बैजनाथ मंदिर में भी यात्रियों ने जलाभिषेक किया। डोली की अगुवाई कर रहे मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि जगदीशिला डोली का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति की कमाना और देव संस्कृति जिंदा रखना है।जगदीशिला डोली के यहां पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि राज्य में विकास का रथ आगे चले। इस यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। वहां के लोगों की समस्या भी सुनी।

उन्होंने कहा कि राज्य में चार धाम हैं। यमनोत्री, गंगोत्री, बद्री, केदार। उन्होंने कहा कि कई ऐसे शक्ति पीठ हैं जो अभी भी धाम का स्वरूप नहीं ले पाए हैं। यह यात्रा इसके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरकारों ने नीतियां बनाई, लेकिन तीर्थाटन की कोई नीति नहीं बनी है। जिसकी आवश्यकता है। उत्तराखंड देवभूमि है। देवताओं का निवास है। सरकार को देवभूमि में तीर्थाटन नीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा विश्व शांति और देव संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, इंद्र सिंह बडोनी, रूप सिंह, बलवंत सिंह, गीता रावल, हंसी नेगी, भगत रावल, नंदी रावल, सूर्या कुमार, इंद्र सिंह परिहार, ईश्वर पांडे, कमला भैसोड़ा, अंकुर उपाध्याय, गोकुल परिहार, अनिता टम्टा, राजा साह गंगोला आदि मौजूद थे।

18वें साल में पहुंची यात्रा

जगदीशिला डोली यात्रा 18वें साल में प्रवेश कर रही है। कुमाऊं में यात्रा को छह साल हो गए हैं। यात्रा चौकोड़ी, गंगोलीहाट होते हुए पिथौरागढ़ जाएगी। 13 जिलों की यात्रा पूरी करने के बाद दस हजार किमी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें