फोटो गैलरी

Hindi Newsधरमघर महोत्सव में जमकर थिरके कलाकार

धरमघर महोत्सव में जमकर थिरके कलाकार

पहले धरमघर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। गुरूवार की रात को प्रहलाद मेहरा और पप्पू कार्की की पार्टियों ने रंगारंग कार्यक्रम कर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा। देर रात तक दर्शकों ने लोक गीत...

धरमघर महोत्सव में जमकर थिरके कलाकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पहले धरमघर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। गुरूवार की रात को प्रहलाद मेहरा और पप्पू कार्की की पार्टियों ने रंगारंग कार्यक्रम कर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा। देर रात तक दर्शकों ने लोक गीत और नृत्य का लुत्फ उठाया। महोत्सव का समापन आज होगा। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में इस प्रकार के आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। इससे स्कूली बच्चों और भावी पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज गायक प्रहलाद मेहरा ने जी रया जागि रया यौ दिन यो मास भेटण रै जाया से की। उन्होंने काछूं तेरो जलेबी को डाब ओ हिमा जाग और लौंडा मोहना तेरी केमुआं गाडि़ जैसे हिट गीत सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गायक पप्पू कार्की ने देवी भगवती मैया दैणी है जाए से कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने सूपा भरी धाना मेरी हीरा समधिणी गाना गाकर देर तक दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने कई हिट गीत सुनाकर दर्शकों का मन मोेहा। गायिका कोनी पाठक ने गालों में गुलोबंदा, धरमघर की कलाकारा सहित कई गाने सुनाए। डांस कलाकारों ने लोक नृत्य पेश कर लोगों को मोहित किया। इस मौके पर गोकुल सिंह पंचपाल सहित आयोजक कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताएं और क्रास कंट्री रेस भी हुई

शुक्रवार को महोत्सव में क्विज और भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। पुरूषों की आठ किमी और महिलाओं की एक किमी क्रास कंट्री दौड़ का भी आयोजन हुआ। महिलाओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता कराई गई। प्राथमिक स्कूलों के बच्चों ने मुख्य मंच पर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को बांधे रखा। सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम आज घोषित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें