फोटो गैलरी

Hindi Newsपिंडारी बर्फबारी में दस लोगों के फंसे होने पर प्रशासन सतर्क

पिंडारी बर्फबारी में दस लोगों के फंसे होने पर प्रशासन सतर्क

पिंडारी में बर्फबारी में दस पर्यटकों का दल फंसे होने की खबर से प्रशासन सतर्क हो गया है। दल में नौ विदेशी और एक भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हो गई है। दल सुरक्षित बताया जा रहा है। वह नोल्स संस्था के...

पिंडारी बर्फबारी में दस लोगों के फंसे होने पर प्रशासन सतर्क
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Apr 2017 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पिंडारी में बर्फबारी में दस पर्यटकों का दल फंसे होने की खबर से प्रशासन सतर्क हो गया है। दल में नौ विदेशी और एक भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हो गई है। दल सुरक्षित बताया जा रहा है। वह नोल्स संस्था के प्रशिक्षणार्थी हैं। वे बागेश्वर की सीमा से आगे निकल गए हैं। शुक्रवार को पिंडारी क्षेत्र में करीब एक फीट तक बर्फ गिरी और ओलावृष्टि होने से बर्फ जम गई थी। नोल्स संस्था के दस प्रशिक्षाणार्थी पिंडारी शून्य के आसपास फंसे होने की खबर थी। शनिवार को मौसम साफ होने से दल आगे की तरफ जाने की सूचना है।

सूत्रों के अनुसार पिंडारी ग्लेशियर के पास स्नोक्राप्ट और आईक्राप्ट की तकनीक सीखने के बाद दल के सदस्य कफनी ग्लेशियर होते हुए मार्तोली निकलते हैं। वहां से वे मुनस्यारी पहुंचते हैं। यह एक्सपीडीशन 40 दिन का होता है। गत देर शाम पिंडारी से लौटे साहसिक पर्यटन डीएस परिहार ने बताया कि मौसम काफी खराब हो गया था। दस सदस्यीय दल पिंडारी में फंसे होने की संभावना थी, जबकि बंगाली सैलानी वहां से लौट आए थे। इधर एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि दस सदस्यीय दल में नौ विदेशी नगारिक हैं, जबकि एक भारतीय। दल 31 मार्च को लोहराखेत से निकला है। उनकी मुनस्यारी से वापसी है। दल पिंडारी से आगे निकल गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें