फोटो गैलरी

Hindi Newsहथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार

हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद। संवाद सूत्र। कुटुम्बा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप छापेमारी कर एक नक्सली को गिरफ्तार करते हुए हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली तौहीद आलम कुटुम्बा थाना के मुरौली बुजुर्ग...

हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

औरंगाबाद। संवाद सूत्र। कुटुम्बा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप छापेमारी कर एक नक्सली को गिरफ्तार करते हुए हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली तौहीद आलम कुटुम्बा थाना के मुरौली बुजुर्ग गांव का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार करते हुए एक लोडेड थर्नेट के अलावा एक जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया। छापेमारी दल में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, कुटुम्बा थानाध्यक्ष शउद अख्तर, एसआई विजय कुमार, टंडवा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार, एसएसबी के सहायक कमांडेंट दुर्गा प्रसाद, 153 बटालियन सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। इस संबंध में एसपी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी, जिसे देखकर अन्य नक्सली भाग निकले। तौहीद आलम को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से हथियार बरामद किया गया। उसने पूछ-ताछ में स्वीकार किया है कि टंडवा थाना की पुलिस जीप को उड़ाने में वह शामिल रहा था। इस बम ब्लास्ट में थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित आठ लोग शहीद हुए थे। इसके अलावा एक अन्य हत्या में वह शामिल रहा है।

एनुल के दस्ते का मुख्य आदमी था तौहीद

गिरफ्तार तौहीद आलम ने पूछताछ में पुलिस को कई जानकारियां दी हंै। उसके बारे में पता चला है कि वह एनुल के दस्ते का मुख्य सदस्य था। उसने कई घटनाओं को अंजाम भी दिया है। एनुल मियां नक्सली सब जोनल कमांडर है ,जो इस वक्त काफी सक्रिय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें