फोटो गैलरी

Hindi Newswe must never stop struggle in life

हमें जीवन में संघर्ष को कभी नहीं छोड़ना चाहिए

एक आदमी रास्ते से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि एक हाथी का पैर एक छोटी सी रस्सी से बंधा हुआ है। वह रुक गया उसने सोचा कि इतना विशाल प्राणी केवल अक छोटी सी रस्सी से कैसे बंधा है। उसने सोचा कि ये हाथी...

हमें जीवन में संघर्ष को कभी नहीं छोड़ना चाहिए
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Mar 2017 06:41 AM
ऐप पर पढ़ें

एक आदमी रास्ते से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि एक हाथी का पैर एक छोटी सी रस्सी से बंधा हुआ है। वह रुक गया उसने सोचा कि इतना विशाल प्राणी केवल अक छोटी सी रस्सी से कैसे बंधा है। उसने सोचा कि ये हाथी तो आसानी से रस्सी तोड़कर भाग सकता है लेकिन वह क्यों नहीं ऐसा कर रहा है। क्या कारण होगा इसके पीछे? 

तभी उसने पास में खड़े एक ट्रेनर को देखा और पूछा कि इस जानवर ने यहां से भगने का प्रयास क्यों नहीं किया। ट्रेनर ने कहा, "जब वह बहुत छोटा था तब हमने इसी रस्सी से इसे बांध के रखा था। तब यह रस्सी उसे बांधे रखने के लिए काफी थी। आज भी उसे ऐसा लगता है कि वह इस रस्सी को तोड़ नहीं सकता। जो उसे यहां रखने के लिए काफी है। 

उस आदमी ने सोचा कि यह जानवर किसी भी समय अपने बंधनों से मुक्त हो सकते हैं, लेकिन क्योंकि उसका मानना ​​था कि वे ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए वह यहां हैं।

हाथी की तरह, हम में से कितने लोग एक विश्वास पर लटक रहे हैं कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं, बस इसलिए क्योंकि हम इससे पहले एक बार असफल रहे थे?

असफलता सीखने का हिस्सा है, हमें जीवन में संघर्ष को कभी नहीं छोड़ना चाहिए और प्रयास कर के आगे बढ़ना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें