फोटो गैलरी

Hindi Newsuttarakhand chief minister trivendra singh rawat horoscope

पढ़ें क्या कहते हैं उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के सितारे

उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ग्रह उन्हें राजनीतिक संत जैसा बनाते हैं। इनके कार्यकाल में धार्मिक और आध्यात्‍मिक गतिविधियां जोरों पर रहेंगी और राज्य को दैवीय शक्‍तियों...

पढ़ें क्या कहते हैं उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के सितारे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Mar 2017 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ग्रह उन्हें राजनीतिक संत जैसा बनाते हैं। इनके कार्यकाल में धार्मिक और आध्यात्‍मिक गतिविधियां जोरों पर रहेंगी और राज्य को दैवीय शक्‍तियों के लिए जाना जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल को लोग प्रदेश के विकास काल के रूप में जानेंगे। वे उत्तराखंड को नई ऊंचाई देने में सफल होंगे। इसके बाद भी ध्रुव योग और सूर्य के नक्षत्र में जन्में त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुडली में भी शनि चंद्र की युति उनके राजनीतिक कैरियर के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
कल जिस समय त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे, उस समय कर्क लग्न और मीन राशि होंगे। यह प्रदेश के लग्न और राशि का प्रतिमान काल है।

उत्तराखंड की कुंडली में कर्क लग्न में मीन राशि के साथ राहू द्वादश भाव में विराजमान है। जिस समय मतदान शुरु हुआ और जिस दिन मतगणना हुई, दोनों दिन ग्रहण योग लगा हुआ है, इसलिए सत्ता परिवर्तन के योग बने। चूंकि ग्रहण योग में चुनाव हुआ है और ग्रहण योग में ही मतगणना हुई है, अतः सरकार के पूर्ण बहुमत की होने के बाद भी स्थिर होने में संशय है।

जहां तक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रश्न है, रावत की कुंडली भी कर्क लग्न और कर्क राशि की है, जिसमें लग्नेश की महादशा में राहू के अन्तर पर चंद्रमा का प्रत्ययंतर होने से पूर्ण ग्रहण योग बन रहा है। जिस कारण उन्हें सत्ता से हाथ धोना पडा।  राजनीति का कारक भी राहू ही है, लेकिन चंद्रमा के साथ युति करने पर यह जातक को लांछित करता है और मानसिक उद्वेग उत्पन्न करता है। उत्तराखंड चुनाव में इसका पूर्ण प्रभाव देखा गया है और भविष्य में भी दिखाई देगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नौवें सीएम, कल लेंगे शपथ

त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुंडली कर्क लग्न और कर्क राशि की है,जिसमें लग्नेश की महादशा में राहू के अन्तर पर चंद्रमा का प्रत्ययंतर है। इससे उन्हें मानसिक तनाव के दौर से भी गुजरना होगा। 


टाट-पट्टी वाले स्कूल में पढ़ते थे UK के CM त्रिवेंद्र रावत
 

(नोट- लेखक राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष हैं और पीतांबरा विद्यापीठ, सीकरी तीर्थ के अधिष्ठाता हैं।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें